अंतर: सदिश राशि और अदिश राशि क्या हैं? उदाहरण सहित।

दोस्तों उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे और अपनी पढ़ाई अच्छे से कर रहे होंगे। आज हम भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक सदिश राशि (vector quantity) और अदिश राशि (Scalar Quantity) पर Discussion करेंगे। और सदिश और अदिश राशि में अंतर समझेंगे।

सदिश और अदिश राशियों को समझने से पहले इनका शाब्दिक अर्थ जानने की कोशिश करते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है। सदिश अर्थात जिसमे दिशा है। और अदिश अर्थात जिसमें दिशा नही है। यही सदिश और अदिश राशि मे अंतर है जो कि मुख्य है।

सदिश और अदिश राशि मे अंतर: Difference Between Vector Quantity and Scalar Quantity

सदिश और अदिश राशि में अंतर

सदिश और अदिश राशि मे अंतर दो तरीके से बताया जा सकता है। पहला तरीका है सारणी बनाकर। और दूसरा तरीका है पैराग्राफ वाइज। हम पहले पैराग्राफ वाइज सदिश व अदिश राशियो में अंतर बताएंगे। अर्थात पहले बताएंगे कि अदिश व सदिश राशियां हैं क्या आखिर। और साथ मे बताएंगे सदिश और अदिश राशियों को याद करने की ट्रिक।

ये भी पढ़ें -  इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की खोज किसने की?

सदिश राशि क्या हैं? उदाहरण सहित

सदिश राशि

ऐसी भौतिक राशियां जिनमें परिमाण(मात्रा) और दिशा निहित होती है, उन्हें सदिश राशियां कहते हैं। इनका गणित और विज्ञान में बहुत प्रयोग होता है।

सदिश राशि के उदाहरण (Examples of Vector Quantity in Hindi)

सदिश राशि के उदाहरण हैं- वेग, बल, संवेग, त्वरण आदि।

सदिश राशियों को याद करने की ट्रिक – Physics Trick

“विषुवत बल”

Explanation

विषु– विस्थापन

व- वेग

त- त्वरण

बल- बल

अदिश राशि क्या हैं? उदाहरण सहित

अदिश राशि

ऐसी भौतिक राशियां जिनमे परिमाण(मात्रा) तो होता है परंतु दिशा नही, उन्हें अदिश राशियां कहते हैं।

अदिश राशियों के उदाहरण (Examples of Scalar Quantity)

अदिश राशियों के उदाहरण हैं- कार्य, ऊर्जा, द्रव्यमान, आयतन आदि।

ये भी पढ़ें -  सजीव और निर्जीव में अंतर इन हिंदी

अदिश राशियों को याद करने की ट्रिक

“उस आद्रता को चाबी दो”

Explanation

उ- ऊर्जा

स- समय

आ- आयतन

द्र- द्रव्यमान

ता- ताप

को- कार्य

चा- चाल

बी- विद्युत धारा

दो- दाब

सदिश और अदिश राशियों मे अंतर – Difference Between Vector and Scalar Quantities in Hindi

उपरोक्त परिभाषाएं और और उदाहरण को सदिश और अदिश राशियों के अंतर में लिखा जा सकता है। आपके एक भी अंक नही कटेंगे। आपको पूरे अंक मिलेंगे। अंतर लिखने के दो तरीके होते हैं। या तो आप लाइन खींच कर बाएं और दाएं में अंतर लिखिए। या फिर एक एक करके परिभाषा और उदाहरण देते हुए लिखिए।

ये भी पढ़ें -  रक्त परिसंचरण तंत्र - Circulatory System in Hindi

आइये अब जानते हैं सदिश और अदिश राशियों में अंतर सारणी बद्ध तरीके से।

अदिश व सदिश राशियों में अंतर : Diffrence Between Scalar and Vector Quantities

सदिश और अदिश राशियों में अंतर

अदिश राशियां
(Scalar Quantities)
सदिश राशियां
(Vector Quantities)
अदिश राशियों में केवल परिमाण होता है।सदिश राशियों में दिशा और परिमाण दोनो होता है।
अदिश राशियों को
गणित के साधारण नियम द्वारा जोड़ा
घटाया जा सकता है।
सदिश राशियों को गणित के साधारण नियम के द्वारा नही जोड़ा घटाया जा सकता हैं।
अदिश राशियों को साधारण अक्षरों द्वारा व्यक्त किया जाता है।सदिश राशियों को उनके ऊपर तीर लगा कर व्यक्त किया जाता है।
उदाहरण- ऊर्जा, कार्य, चाल आदि।उदाहरण- द्रव्यमान,वेग, त्वरण, बल आदि।

अतः सदिश और अदिश राशियों मे यही अंतर भी है।

फाइनल वर्ड- तो दोस्तों आपको सदिश राशि व अदिश राशि क्या है ये समझ आ गया होगा। सदिश और अदिश राशि के उदाहरण ट्रिक के साथ आपने याद कर लिया होगा। तथा आपको समझ आ गया होगा कि सदिश और अदिश राशि मे अंतर क्या है।

अपने दोस्तों से भी शेयर करिये। क्योंकि शेयर करने से प्यार बढ़ता है और ज्ञान भी।

इसे भी पढ़ें

रक्त परिसंचरण तंत्र: Circulatory System in Hindi

Leave a Comment