Pomodoro Technique क्या है? कैसे काम करती है?

दोस्तों आपने ‘Pomodoro Technique‘ के बारे में सुना है कभी? आज के इस आर्टिकल में हम लोग पोमोडोरो तकनीक के बारे में विस्तार से जानेंगे कि आखिर ये है क्या और कैसे काम करती है। इसके फायदे भी जानेंगे।

आप जानना चाहते हैं कि Pomodoro Technique क्या है? तो इसका उत्तर यही है कि यह एक ऐसी तकनीक है जिससे आप किसी भी काम को दक्षता पूर्वक full Concentrate होकर कर सकते हैं।

आप जब पढ़ाई करते हैं या कोई भी ऐसा काम करते हैं जिसके Full Focus से काम करना है और पूरा एकाग्रचित्त (Concentrate) होकर।तो आपका ध्यान पूरी तरह से उस काम में नही लग पाता है और आपका ध्यान भटकने लगता है। हो सकता है आप 4 घण्टे पढ़ाई करने को बैठे और असली पढ़ाई केवल 15 मिनट या आधे घण्टे की ही हो।

जब आप कोई काम करते हैं तो कुछ देर बाद आपको लगने लगता है कि जैसे आपको वह कार्य जबरदस्ती करना पड़ रहा है। या आपसे वह कार्य जबरदस्ती करवाया जा रहा है।

ऐसे में घण्टों तक Full Efficiency के साथ Concentrate होकर कार्य करने के लिए Pomodoro Technique बनाई गई। पोमोडोरो तकनीक का इस्तेमाल करके आप बहुत ही क्वालिटी वर्क कर सकते हैं। यह एक वैज्ञानिक तकनीक है।

ये भी पढ़ें -  Pareto का 80/20 Rule in Hindi

विस्तार से जानते हैं कि पोमोडोरो तकनीक क्या है? (What is Pomodoro Technique in Hindi?)पोमोडोरो तकनीक कैसे काम करती है?

पोमोडोरो तकनीक क्या है: What is Pomodoro Technique in Hindi?

Pomodoro Technique kya hai? What is Pomodoro Technique in Hindi? Pomodoro Technique क्या है
Pomodoro Technique kya hai? What is Pomodoro Technique in Hindi?

Pomodoro Technique एक ऐसी टाइम मैनेजमेंट तकीनीकी है जिसकी सहायता से समय को ऐसे छोटे-छोटे अंतरालों में बांटा जाता है जिससे अधिक कार्य कुशलता प्राप्त की जा सके। Pomodoro Technique की खोज 80 के दशक में Francisco Cirilo ने की थी।

इस तकनीक में समय को 25-25 मिनट के अंतरालों में तोड़ लिया जाता है और हर 25 मिनट के बाद 5 मिनट का Break लिया जाता है।

आइये और अच्छे से समझते हैं इस पोमोडोरो तकनीक को।

मान लीजिये आपको कोई कार्य करना है, पढ़ाई को लेते हैं उदाहरण के तौर पर। तो आप पढ़ने वाले समय को 25-25 मिनट के अंतराल में तोड़ लीजिये। जैसे आपने 25 मिनट पढ़ाई की तो 5 मिनट का ब्रेक ले लीजिए। ऐसे ही फिर अगले 25 मिनट पढ़ाई करिये और फिर 5 मिनट का ब्रेक लीजिये।

25 मिनट तक फोकस होकर पढ़ाई करने को एक पोमोडोरो कहा जाता है। इस तरह आप चार पोमोडोरो तक पढ़ाई करिये। और उसके बाद एक बड़ा ब्रेक 15 मिनट या आधे घण्टे का लीजिये।

ध्यान रहे ब्रेक लेते टाइम आपको एक जगह बैठना नही है। आप कुछ भी कर सकते हैं। थोड़ा ताजी हवा खा सकते हैं या टहल सकते हैं।

ये भी पढ़ें -  Passive Income से कमाए पैसे, जियें अपनी ज़िंदगी बिना टेंशन के

पोमोडरो तकनीक से सम्बंधित ऐप भी आते हैं आप उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Pomodoro Technique को अपनाते समय निम्न बातों का ध्यान रखें

1- इस तकनीक को अपनाते समय केवल अपने काम पर फोकस करें।

2- अपने ध्यान को इधर-उधर न लगाएं, मोबाइल को चाहें तो डेटा ऑफ करके दूर रख दें।

3- पोमोडोरो के बीच-बीच मिलने वाले ब्रेक में कुछ रिलैक्स करें टहल लें ताजी हवा खा लें।

4- अपने आसपास के वातावरण को पढ़ाई के हिसाब से बना लें। पानी की बोतल और सभी ज़रूरत की चीजें पास में रखें।

Pomodoro Technique कैसे काम करती है?

एक रिसर्च से यह साबित हुआ कि इंसान का दिमाग 25 मिनट तक लगातार प्रोडक्टिव काम कर सकता है full कंसन्ट्रेशन के साथ। 25 मिनट से ज़्यादा उसका दिमाग एक जगह केंद्रित नही हो सकता।

इसी रिसर्च का लाभ उठाते हुए Francesco Cirillo ने पोमोडोरो तकनीक की खोज कर डाली।

इस तकनीक के अनुसार आप 25 मिनट तक पूरे ध्यान के साथ किसी कार्य को करते हैं और फिर 5 मिनट का आराम करके अगले 25 मिनट का पोमोडोरो लेकर अपने टारगेट को पूरा करते हैं।

ये भी पढ़ें -  Passive Income से कमाए पैसे, जियें अपनी ज़िंदगी बिना टेंशन के

पोमोडोरो तकनीक के फायदे: Advantages of Pomodoro Technique Hindi

Pomodoro Technique Ke Fayde, Advantages of Pomodoro Technique in Hindi, Pomodoro Technique kya hai? What is Pomodoro Technique in Hindi?
Pomodoro Technique Ke Fayde, Advantages of Pomodoro Technique in Hindi

पोमोडोरो तकनीक के कई फायदे हैं। कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं-

1- इस तकनीक का इस्तेमाल करने से प्रोडक्टिव कार्य होता है।

2- पोमोडोरो तकनीक का इस्तेमाल करके आप और अधिक अनुशासित बन सकते हैं।

3- पोमोडोरो तकनीक की वजह से आपका टारगेट अचीव हो जाता है।

4- यह तकनीक आपके मन को और एकाग्रचित्त बनाती है।

5- समय का सदुपयोग करना आ जाता है।

6- इससे कार्यकुशलता बढ़ जाती है और लंबे समय तक बिना थके काम करने की आदत का विकास होता है।

7- इस तकनीक को कोई भी अपना सकता है और प्रोडक्टिव कार्य कर सकता है। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपके लिए।पोमोडोरो तकीनक से बेस्ट कुछ नही है। और अगर आप अपना काम समय से करना चाह रहे हैज तो इसे अपनाइए।

इसे भी पढ़ें-

Conclusion

दोस्तों उम्मीद है आपको Pomodoro Technique क्या है, समझ आ गया होगा। और “Pomodoro Technique For Students” और “Pomodoro Technique For Success” ज़रूरी है। अगर पसन्द आया है तो शेयर जरूर करिये।

Leave a Comment