कंप्यूटर फ़ाइल और उसके प्रकार

कंप्यूटर फ़ाइल और उसके प्रकार के बारे में हम आज बात करेंगे। अगर आप कंप्यूटर फ़ाइल और उसके प्रकार के बारे में जानना चाह रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि आप कम्प्यूटर क्या है ये तो जानते ही होंगे।

कंप्यूटर के बारे में आजकल हर युवा जानने को उत्सुक रहता है। और हो भी क्यों न, आज का जमाना ही कंप्यूटर का है। तभी तो इसे कम्प्यूटर युग भी कहा जाता है।

आज मैं आपको बताऊंगा कि कंप्यूटर फ़ाइल क्या है और उसके प्रकार कौन-कौन से और कितने होते हैं?

कंप्यूटर फ़ाइल और उसके प्रकार
कम्प्यूटर फ़ाइल और उसके प्रकार (इमेज कॉपीराइट – hindimerijaan.com)

कम्प्यूटर फ़ाइल और उसके प्रकार

पहले जानते हैं कि कम्प्यूटर फ़ाइल क्या है? फिर इसके प्रकार भी समझेंगे।

कंप्यूटर फ़ाइल क्या है? (What is Computer Files in Hindi)

कंप्यूटर फ़ाइल एक तरह का कंप्यूटर रिसोर्स है। जो कंप्यूटर की भंडारण युक्ति (Storage Device)/ स्मृति में अलग-अलग प्रकार का डेटा रिकॉर्ड रखती है।”

यह डेटा कैसा भी हो सकता है। चाहे चित्र (Image) के रूप में हो या फिर चलचित्र (Video) के रूप में हो या अन्य किसी रूप में।

कंप्यूटर फ़ाइल के प्रकार

कंप्यूटर फ़ाइल को निम्न प्रकार में विभाजित किया जा सकता है।

सिस्टम फ़ाइल

इसमे वो सभी फ़ाइल आती हैं जो कंप्यूटर को रन करने लिए आवश्यक होती हैं।

एप्लीकेशन फ़ाइल

ऐसे प्रोग्राम जो कंप्यूटर में रन होते हैं उन्हें एप्लीकेशन फ़ाइल कहा जाता है।

एप्लिकेशन सपोर्ट फाइल्स

ऐसी फ़ाइल जिसमे प्रोग्राम प्रेफरेंस, सीरियल नम्बर आदि स्टोर करके रखता है, एप्लिकेशन सपोर्ट फाइल्स कहलाती हैं।

प्रेफरेंस फ़ाइल

ये सिस्टम फ़ाइल जैसी होती हैं पर किसी विशेष काम के लिए प्रयोग की जाती हैं।

डाक्यूमेंट्स फ़ाइल

ऐसी फ़ाइल जो एप्लिकेशन द्वारा क्रिएट की जाती हैं उन्हें डॉक्यूमेंट फ़ाइल कहते हैं।

डॉक्यूमेंट फ़ाइल को और आगे भी विभाजित किया जा सकता है।

जैसे- म्यूजिक फ़ाइल, पिक्चर फ़ाइल, पीडीएफ फ़ाइल, वर्ड फ़ाइल, ईपब फ़ाइल, टेक्स्ट फ़ाइल आदि।

कुछ प्रमुख कम्प्यूटर फ़ाइल और उनके एक्सटेंशन (जिनसे उनको पहचाना जाता है)

कंप्यूटर फ़ाइलएक्सटेंशन
नोटपैड फ़ाइल.txt
वर्ड फ़ाइल.doc
एक्सेल फ़ाइल / शीट.xls, .csv
पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन फ़ाइल.ppt
पीडीएफ फ़ाइल.pdf
पिक्चर फ़ाइल.jpg or .jpeg, .bmp , .gif
म्यूजिक फ़ाइल.mp3
वीडियो फ़ाइल.mp4, .avi, .wav, etc
ट्रांसपेरेंट लोगो.png
ऑपरेटिंग सिस्टम फाइल्स.dll, .exe
वेब फ़ाइल.htm or .html, .php

इसके अलावा कंप्रेस फ़ाइल के एक्सटेंशन में .zip ya .rar आते हैं।

ये भी पढ़ें- NEFT क्या है? पूरी जानकारी नेफ्ट के बारे में

कंप्यूटर फ़ाइल और उसके प्रकार

तो दोस्तों ये थी कंप्यूटर फ़ाइल और उसके प्रकार साथ ही फ़ाइल और एक्सटेंशन की सम्पूर्ण जानकारी। अगर आपको ये पसन्द आयी हो तो हमे ज़रूर बताइये। और कमेंट करके ये भी बताइये कि आपको कंप्यूटर से जुड़ी और कौन सी जानकारी चाहिए।

Leave a Comment